फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 305 किसानों को 900 बैग यूरिया खाद वितरित, पर्याप्त स्टॉक

Fri, 05 Dec 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में स्थित सरकारी खाद केंद्र पर शुक्रवार को को 305 किसानों को 900 बैग यूरिया वितरित की गई। खाद लेने के लिए खाद केंद्र पर किसान सुबह नौ बजे से ही लाइनों में लग गए। अब किसानों को पर्याप्त खाद मिलेगा। सोमवार को 500 यूरिया के बैग आने की संभावना है।
विज्ञापन

खाद केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि सरकारी खाद केंद्र पर पिछले सप्ताह 3300 यूरिया बैग पहुंचे थे। किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया गया। शुक्रवार को 305 किसानों को 900 बैग खाद का वितरित किया गया था।
उन्होंने बताया कि 110 किसानों को एक यूरिया बैग, 90 किसानों को दो बैग, 50 किसानों को तीन व चार बैग व 55 किसानों को पांच यूरिया बैग वितरित किए गए। वहीं जिन किसानों ने पहले ही यूरिया खाद ले रखा है या ऑनलाइन रिकार्ड के हिसाब से उसके दो बैग पूरे हो चुके हैं उन्हें मना किया जा रहा है।
विज्ञापन


-
- वर्जन:
सरकारी खाद केंद्र पर शुक्रवार को 305 किसानों को 900 यूरिया बैग का वितरण किया गया है। सोमवार को 500 यूरिया बैग यूरिया के केंद्र पर ओर पहुंचने की संभावना है। हैं। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाएगा।-जगराम, प्रबंधक, हैफेड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें