फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह गांवों के गंदे पानी के जोहड़ों से होगी 900 एकड़ भूमि की सिंचाई

Tue, 12 Mar 2024 11:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सूक्ष्म सिंचाई विभाग की ओर से स्वच्छ व समृद्ध गांव अभियान के तहत छह गांवों के गंदे पानी के जोहड़ों से करीब 900 एक भूमि की सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गांव रिवासा व झगड़ोली के गंदे पानी के जोहड़ों पर प्रथम चरण में काम किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बजट जारी किया जा चुका है। साथ ही गांव भांडोर ऊंची, देवास, निंबी व सुरजनवास में गंदे पानी के जोहड़ों से सिंचाई की यह परियोजना अंतिम चरण में चल रही है।
यह बनी है योजना, जल्द शुरू होगा काम
सूक्ष्म सिंचाई विभाग की ओर से गांव झगड़ोली के लिए 49.94 लाख व गांव रिवासा के लिए 41.58 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही गांव भांडोर ऊंची जोहड़ के लिए 26.75 लाख, निंबी के लिए 29.25 लाख, गांव देवास के लिए 33.82 लाख व गांव सुरजनवास में गंदे पानी के जोहड़ से सिंचाई के लिए 55.17 लाख का बजट बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह में इसे स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिलेभर में चलाया जाएगा अभियान
सोमवार को स्वच्छ एवं समृद्ध गांव अभियान के लिए विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं सूक्ष्म सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ लोक सभा क्षेत्र विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ एवं सतनाली खंड के विभिन्न गांवों के गंदे पानी के जोहड़ों के ओवरफ्लो होने की समस्या है। साथ ही पंचायती फार्म के सिंचाई की व्यवस्था के लिए स्वच्छ एवं समृद्ध गांव अभियान चलाया जाएगा।
जिन गांवों में गंदे पानी के जोहड़ों की समस्या उनकी तैयार होगी योजना
जिन गांवों में गंदे पानी के जोहड़ों के ओवरफ्लो की समस्या है वहां सूक्ष्म सिंचाई विभाग जल्द ही योजना तैयार करके पंचकूला मुख्यालय भेजेगा। इस योजना के अंतर्गत गंदे पानी को दो चरण में फिल्टर करके आसपास के किसानों या पंचायती फार्म के सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराएगा। इससे ना सिर्फ गंदे पानी के ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा।
गांव झगड़ोली और देवास में गंदे पानी के जोहड़ के ओवरफ्लो पर सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूरी मिल गई है तथा गांव भांडोर ऊंची, निंबी, देवास तथा सुरजनवास के प्रोजेक्ट की फाइल भी पोंड अथॉरिटी के पास मंजूरी के लिए पहुंच गई है। अधिकारियों द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी एक सप्ताह में इसे स्वीकृति मिल जाएगी।
यह प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके माध्यम से जिन गांवों में गंदे पानी के जोहड़ों के ओवरफ्लो होने की समस्या है उनमें प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है। साथ ही गंदे पानी को फिल्टर करके सिंचाई के लिए उपयोग में लिया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं पर आगामी एक माह में अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। रिवासा व झगड़ोली के लिए प्रथम चरण के टेंडर कर दिए गए हैं। जिन गांवों में गंदे पानी के जोहड़ों से समस्या हो रही है वह ग्राम पंचायत प्रस्ताव कर विभाग को दे सकती हैं।
विज्ञापन

-सोनित राठी, कार्यकारी अभियंता, सूक्ष्म सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें