कनीना। नगर पालिका कनीना चुनाव को लेकर पर्चा दाखिले करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 9 और पार्षद के लिए 51 नामांकन हो चुके हैं। मंगलवार को नामांकनों की जांच की जाएगी। बुधवार को नाम वापसी का दिन रहेगा। नाम वापसी के बाद मैदान में डटे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिया जाएगा। नगर पालिका कनीना में 14 वार्ड हैं, 10413 मतदाता पहली बार सीधे प्रधान का चुनाव करेंगे।
कनीना नगर पालिका चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक प्रधान पद के लिए नौ नामांकन पत्र आए हैं। इनमें स्नेहलता, रिंपी कुमारी, सुमन, सुमन देवी, सरिता सिंह, कुसुमलता, संतोष, सबीता देवी, दीप्ति शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद के लिए अभी तक कुल 51 नामांकन दाखिल हुए है। पार्षद के लिए वार्ड नंबर एक से मंजू देवी, निर्मला देवी, स्वाति यादव, नीतू यादव, वार्ड दो से सुनील कुमार, दीपक सिंह, वार्ड तीन से उषा यादव, सुमेर सिंह, थानसिंह, वार्ड चार से निशा, अंजू, रेखा, प्रियंका सोनी, वार्ड पांच से कमल यादव, राजकुमार, पंचम यादव, मंजू, वार्ड छह से हेमराज, संदीप कुमार, राकेश कुमार, वार्ड सात से उषा, राजेश देवी, कमल देवी, वार्ड आठ से नेहा कुमारी, पूजा, रेणु, वार्ड नौ से राजेश कुमार, सज्जन सिंह, नितेश गुप्ता, पूनम कुमारी, दीपक कुमार, वार्ड 10 से नितिन, योगेश कुमार, दीपक यादव, अनिल कुमार, वार्ड 11 से होशियार सिंह, अनिल यादव, रविंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 12 से राखी, पूनम यादव, अनीता बाई, सुमन देवी, एकता ने आवेदन किया है। वार्ड 13 से ममता, सूबे सिंह, देशराज प्रदीप यादव, वार्ड 14 से राजेंद्र सिंह, अनूप यादव, जय प्रकाश यादव ने नामांकन दाखिल किया है।