फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 21अटेली में नामांकन जमा करवाते प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली नगर पालिका चुनाव को लेकर अंतिम दिन होने के कारण उम्मीदवारों में काफी भाग दौड़ रही। प्रधान पद के लिए 13 उम्मीदवार और 12 वार्डों के पार्षद के लिए 50 उम्मीदवारों ने अंतिम तारीख तक नामांकन किया।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाले भूपेश कुमार, गौरव शर्मा, पंकज, संजय कुमार, सुमन गोयल, सतीश कुमार, सुनील कुमार, अनुज, हिमांशु ,जितेंदर कुमार, विकास यादव, धर्मेंद्र कुमार, राहुल गर्ग जो पहले दिन भर जा चुके हैं।
वार्ड पार्षदों में अंतिम दिन तक वार्ड नंबर 1 से केवल दो ही फार्म प्राप्त हुए, जिसमें शर्मिला देवी व दीप्ति कुमारी, वार्ड नंबर दो से अशोक कुमार, अंजू गुप्ता, सुधीर कुमार, हिमांशु, संदीप ने नामांकन किया। वार्ड नंबर तीन से प्रेमलता, सुनीता, सोनम यादव, निशा, किरण और वार्ड नंबर 4 से स्नेह लता व मुस्कान ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 5 से पूजा शर्मा, पिंकी, ललित गुप्ता, सुनील, अनिल और वार्ड नंबर 6 से राहुल, दीपांशु, मनीष ने नामांकन किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 से गौरव गर्ग, राकेश कुमार, अरुण गुप्ता, रवि कुमार, वीना और वार्ड नंबर 8 से प्रमोद, ज्योति देवी, जितेंद्र कुमार, दीपेश गर्ग, अंशुल गोयल, सुमन, सुमित गोयल, पूजा देवी, राकेश सोनी ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 9 से जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, मुकेश कुमार, ज्योति देवी, तेजपाल और वार्ड नंबर 10 से अलका यादव, नविता यादव ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 11 से धर्मेंद्र शर्मा, नितेश गुप्ता, मनफूल, सुंदरलाल यादव और वार्ड नंबर 12 से महावीर प्रसाद रामकिशन और अनुज ने नामांकन किया।

वार्ड नंबर 1, 4, 10 में आमने-सामने की टक्कर रहेगी। इन वार्डों में दो-दो उम्मीदवारों ने फार्म जमा कराया है। सबसे अधिक नौ उम्मीदवार वार्ड नंबर 8 में चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 2, 7, 9 ऐसे वार्ड जो जनरल वार्ड है। जिसमें एक महिला ने भी इन पुरुषों के बीच अपना नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें