फोटो संख्या:-57 हकेवि में एनसीसी नामांकन प्रकिया के दौरान उपस्थित एनसीसी अधिकारी एवं प्रतिभ
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को संपन्न हो गई। नामांकन कार्य 16 हरियाणा बटालियन के सुरेंद्र, आरएस शेखावत की देखरेख में हुआ।
विश्वविद्यालय में एनसीसी इकाई से एएनओ (एसोसिएट एनसीसी अधिकारी) लेफ्टिनेंट रमेश कुमार, डिप्टी एएनओ नरेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट रमेश कुमार ने बताया कि 85 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण और लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इनमें से 31 छात्रों और 15 छात्राओं ने सभी चरणों में सफलता प्राप्त की। हालांकि विश्वविद्यालय इकाई के लिए इस वर्ष केवल 16 सीटें उपलब्ध हैं, जिन पर अंतिम चयन किया जाएगा।