फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में 24 की रैली में मिलेंगी कई सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर यादव, मंडल अध्यक्ष हनुमान सेहलंगिया ने कहा मुख्यमंत्री मनोहरलाल महेंद्रगढ़ में तीसरी बार 24 फरवरी को रैली करेंगे, जिसमें इस क्षेत्र के लिए विकास की कई घोषणाएं होंगी।
यादव ने कहा कि सीएम आठ माह पूर्व 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में आए थे। उस समय कई सौगात देकर गए थे। माधोगढ़ किले को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की ओर से अब पुन: रैली का संयोजन किया गया है, जिसमें आईएमटी सहित मारुति प्लांट के महेंद्रगढ़ मेें स्थापित होने की संभावना बनी है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सभी रैली को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर यादव, मंडल अध्यक्ष हनुमान यादव सेहलंगिया ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी ग्रामीणों के मध्य पहुंचाई जा रही है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मदारियां सौंपी जा रही हैं। इस मौके पर कंवर सैन वशिष्ठ, योगेंद्र शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, अतर सिंह, सुरेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें