फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के बच्चों की फ्री कोचिंग के लिए लिखित परीक्षा 14 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क कोचिंग के लिए परीक्षा 14 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सरकारी स्कूलों में गरीब परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियर एवं डाक्टर बनाने के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी। अभिभावकों को बच्चों की कोचिंग के लिए प्रेरित करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है।
नोडल अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने बताया कि हाल में ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा में जिले के सरकारी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग ने बिहार के सुपर-30 की तर्ज पर प्रदेश में सुपर-100 अभियान चलाया है। इसके तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आईआईटी, जेईई व एनईईटी की दो साल तक फ्री कोचिंग करवाकर उनका भविष्य सुधारने की पहल की है। उन्होंने ने बताया कि 80 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले सरकारी स्कूलों के बच्चों को 10 जून तक आनलाइन आवेदन करना था। फ्री कोचिंग के लिए 14 जून को जिला स्तर पर लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के रोल नंबर, समय तथा केंद्र की सूचना एडमिट कार्ड विद्यार्थी अपने मूल स्कूल से प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड अपने स्कूल के मुख्य अध्यापक अथवा प्राचार्य से अटेस्ट करवाकर लाने होंगे तभी परीक्षा केंद्र में प्रवेश होगा। परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नारनौल में 14 जून दोपहर एक बजे होगी। परीक्षा का परिणाम 20 जून को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहेगा परीक्षा का पैटर्न
शिक्षा विभाग ने लिखित परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया है। प्रश्न पत्र 50 नंबर का होगा, जिसमें सभी के लिए 20 प्रश्न मेंटल एबिलिटी, रिजनिंग व 10 नंबर फिजिक्स विषय से होंगे। नॉन मेडिकल विद्यार्थियों के लिए गणित विषय से 10 प्रश्न व मेडिकल विषय के विद्यार्थियों के लिए 10 प्रश्न बायोलॉजी विषय से होंगे। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के लिए गठित कमेटी में मुख्य रूप से सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डीएमएस प्रदीप कुमार, शिक्षक संजय शर्मा व परीक्षा केंद्र के प्राचार्य आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने बिहार के सुपर-30 की तर्ज पर प्रदेश में सुपर-100 अभियान चलाया है। इसके लिए दो साल तक फ्री कोचिंग मिलेगी। जिले से कुल 103 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
- कपिल पूनिया उप जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें