फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया करवा चौथ पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया करवा चौथ पर्व
विज्ञापन

महिलाओं ने व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की
फोटो नंबर 11 व 12
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। करवा चौथ का व्रत रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। विवाहिताओं ने व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर दोपहर को कथा सुनी और रात को नौ बजे चांद देख व्रत खोला।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रविवार को जनपद में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पति-पत्नी के अटूट प्रेम के प्रतीक करवाचौथ के इस पर्व को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सज-धज कर अपने पति के लिए व्रत रखा और दिन में करवाचौथ की कथा सुनी। रात में चांद को अर्घ्य देकर विवाहित महिलाओं ने सदा सुहागिन रहने का कामना की। शहर में जगह-जगह पर महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा सुन पूजा अर्चना की व अपने पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सुबह-सवेरे ही सज-धज कर तैयार हुई अनेक महिलाओं ने अपने पति के चरण छूकर दिन की शुरुआत की और बाद में मंदिर जाकर भगवान से सदा सुहागिन का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि हिंदू संस्कृति में करवा चौथ के व्रत का बड़ा महत्व है। इस दिन सुहागिन दिन भर भूखी प्यासी रहकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। रात को चांद का दीदार कर अक्र देकर अन्न-जल का ग्रहण करती है। व्रत को लेकर महिलाएं तैयारी रात को ही आरंभ कर देती है। रात भर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाने के साथ-साथ सुंदर परिधानों को पहनकर सजधज कर रहती है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के साथ-साथ परिवार की भी सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें