फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन के अनमोल अनुभवों का खजाना: शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन के अनमोल अनुभवों का खजाना: शर्मा
विज्ञापन

-नारनौल में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस
फोटो नंबर दो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को मिश्री देवी वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा थे। कार्यक्रम में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मुख्यातिथि अमित शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, इसलिए वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभवों से हमें लाभान्वित करते रहे। व्यक्ति अपनी आयु के हर पड़ाव में कुछ न कुछ सीखता रहता है लेकिन वरिष्ठ नागरिक के पास जीवन के अनमोल अनुभवों का खजाना होता है। शर्मा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग से संबन्धित किसी भी कार्य के लिए वरिष्ठ नागरिक उनसे किसी भी समय मिल सकते है नियमानुसार उनके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच सकारात्मक होनी चाहिए, ताकि समाज से उन्हें पूरा सहयोग मिले। नकारात्मक सोच से व्यक्ति स्वत ही दु:खी रहने लगता है। अमित शर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित मांगे भी रखी गई जिन पर श्री शर्मा द्वारा उपायुक्त के माध्यम से मांग पर नियमानुसार कार्यवाही करवाने के लिए आश्वासन भी दिया गया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पीके चौधरी द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के लेखाकार हनुमान सिंह तथा संगठन के महामंत्री बालकिशन बिरूका तथा मुखराम सैनी, दुलीचन्द शर्मा, मालाराम सैनी, सुरेश भारद्वाज, यादराम राव, शिव हरिचन्द अग्रवाल, ब्रह्मदेव आर्य, सोहन लाल चौहान, अमीलाल शर्मा, शिवलाल वर्मा, हरद्वारी लाल, राजकुमार गुप्ता, वासुदेव गोगिया, वीएल सैनी व देवकरण चौहान के साथ सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें