फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय पढ़े भारत-बढे़ भारत प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय पढ़े भारत-बढे़ भारत प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। विभागीय निर्देशानुसार जीपीएस मोहनपुर में प्राचार्य बीरसिंह चौधरी की देखरेख में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय पढे़ भारत बढे़ भारत स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरी व तीसरी कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि दूसरी कक्षा की छात्रा शिवानी ने सर्वश्रेष्ठ कहानी सुनाई, जिसे प्रथम पुरस्कार दिया। दूसरे स्थान पर ढाणी बठोठा स्कूल के रवींद्र तथा रायमलिकपुर की नीतू तृतीय स्थान पर रही। तीसरी कक्षा की कहानी सुनाने में नांगल दंर्गू की रोशनी प्रथम, मेघोत हाला की तमन्ना द्वितीय और कालबा स्कूल की प्रियांशी तृतीय रही। कहानी लेखन में नियामतपुर की हिमांशी, ढाणी चीमा की मौसम, रायमलिकपुर की खुशबू विजेता रही। इस मौके पर सहायक सुरज्ञानी, हरीश कुमार, हैड टीचर नरेश यादव, बलवान सिंह, बीआरपी सीमा, ब्रिजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें