फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। वन महोत्सव के तहत राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बेगपुर में सोमवार को पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अध्यापक, स्टाफ एवं छात्रों ने मिलकर पौधे लगाए तथा उनके पालन पोषण की शपथ ली। मुख्याध्यापक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्षों के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दिनों-दिन वृक्षों की संख्या घटती जा रही है। जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा अनुदेशिका शर्मिला, मुनेश देवी, सुरेश, लीलाराम सहित राकेश व मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी रूथल में मुख्य शिक्षक प्रमिला यादव व लीलावती के प्रतिनिधित्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यापक एवं बच्चों ने जीवन में एक-एक पेड़ अवश्य लगाने व उनकी देखभाल करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें