फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग ने मारा सेंटर पर छापा, तीन सेंटर रद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग ने मारा सेंटर पर छापा, तीन रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से चल रहे जेबीटी परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन, सचिव और उनकी टीम ने नारनौल में तीन सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा सेंटर में नकल होती दिखाई दी। इसके चलते इस स्कूल के तीनों परीक्षा सेंटरों को रद्द करते हुए यहां हुई परीक्षा को भी कैंसिल कर दिया। इस सेंटर से एक सुपरवाइजर को भी ड्यूटी से रिलीव किया है। स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने अलग से 15 नकल के केस बनाए हैं।
जेबीटी की परीक्षा चार जुलाई से आरंभ हुई थी। इस परीक्षा का सोमवार को अंतिम दिन था। सोमवार को जेबीटी का शिक्षा समाज शास्त्र विषय का पेपर दोपहर ढाई बजे से शाम बजे तक चला। इस दौरान हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ. जगवीर सिंह और सचिव अनिल नागर सहित उनकी टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अचानक जाकर छापामारी की। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चेयरमैन टीम शाम पांच बजे के करीब पहुंची। यहां परीक्षा सेंटर बी-2 और 3 में शोर सुनाई दिया। टीम के सामने परीक्षार्थी नकल की पर्ची गिराते दिखाई दिए। हालांकि बी-1 में शोर कम था। ऐसा देख चेयरमैन ने इस स्कूल में बनाए गए तीनों परीक्षा सेंटरों से शिक्षा समाज शास्त्र विषय की परीक्षा रद्द कर दी। साथ ही कहा कि यह परीक्षा दो अगस्त को होगी। परीक्षा सेंटर के लिए परीक्षार्थी अपने संबंधित कालेज से पता कर लें। इस परीक्षा सेंटर में बिहार, झारखंड व पंजाब सहित अन्य प्रदेश से आए परीक्षार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

15 परीक्षार्थियों पर नकल का केस
भिवानी बोर्ड से इस परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को नारनौल के दो परीक्षा सेंटरों से 15 केस बनाए गए हैं। यह केस चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम ने बनाए है। इस टीम को नेतृत्व पीके शर्मा ने किया। इस टीम ने चार के गर्ल्स स्कूल और 11 केस हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे परीक्षा सेंटर में बनाए गए है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रवक्ता
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह के उडनदस्ते द्वारा नारनौल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और नकल के छह केस पकड़े हैं। बोर्ड सचिव अनिल नागर के उड़न दस्ते ने नारनौल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के तीन केस पकड़े हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हस्तक्षेप होने के कारण बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल-06 (बी-1) नारनौल-07 (बी-2) और नारनौल-08 (बी-3) परीक्षा केंद्रों में सोमवार को हुई परीक्षा रद्द कर दी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़न दस्ते ने ड्यूटी से कोताही बरतने पर सुपरवाइजर राजिंद्र सिंह गणित अध्यापक सैनी स्कूल नारनौल को सैनी स्कूल नारनौल-18 परीक्षा केंद्र से रिलीव किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें