फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण पाठ में किया शिव-पार्वती का वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व एवं श्रावण मास के शुरू होने पर रविवार शाम को श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के तत्वाधान में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामायण पाठ में प्रधान ओम प्रकाश मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम पंडित सुरेश शर्मा ने राजेश, सचिन मिथलेश से भगवान राम, गणेश, नवग्रह, षोड़स मात्रिका, हनुमान की विधि विधान के साथ पूजन कराया। पाठ की शुरुआत राजेश गोयल, कृष्ण, सुरेंद्र डेरोलीया, दीपक, सुरेश शर्मा व बबलू अग्रवाल ने की। अखंड रामायण पाठ में शिव-पार्वती विवाह पर घनश्याम गर्ग ने जय शंकर कैलाश पति, जय गौरा मां पार्वती एवं ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ की धुन के साथ भगवान भोले नाथ का विवाह किया। सीता हरण पर मुकेश बंसल ने सीता-सीता पुकारूं मैं वन में सीता आन मिलो भजन के माध्यम से सीता विरह का प्रसंग सुनाया। सर्वप्रथम भगवान राम का राजतिलक रमेश बंसल सरला देवी ने किया। निहाल सर्राफ ने भजन के माध्यम से कहा कि ‘कलियुग बैठा मार कुंडली, जाऊं तो मैं कहां जाऊं, हर घर में अब रावण बैठा इतने राम कहां से लाऊं’। विवेक निर्मल ने ‘गुन तेरे गाऊं मैया, शीश मैं झुकाऊं, सारे जग को सुनाऊं, अम्बे तेरी अमर कहानियां’ भजन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव, निहाल नूनीवाला, रिंकी वर्मा, बबलू गर्ग, दिनेश, भारत, सत्यनारायण गुप्ता, दिनेश, जसवंत, चिंकू, अनिल, लीलाराम, गोपाल, नरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, विजय, महावीर अग्रवाल, टोनी सैनी, भगवान दास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें