फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भूषण खुर्द में 80 हजार नकदी और आभूषण चोरी

Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भूषण खुर्द में एक बंद मकान में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस शिकायत में भूषण खुर्द निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। इसकी वजह से परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता है।
विज्ञापन

11 मई को वह घर पर एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, चांदी की पायल 5 जोड़ी, एक सोने की लौंग और 80 हजार रुपये व एक एलईडी टीवी रखकर गया था। घर पर राधेश्याम किरायेदार रहता है। इसने उसे फोन करके बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है और सामान बिखरा है। उसने आकर देखा तो एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, पायल 5 जोड़ी, लौंग और चुटकी 80 हजार रुपये व एक एलईडी टीवी गायब है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें