नारनौल। शहर के नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार ट्राॅमा सेंटर के उद्घाटन को लेकर अभी लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा।
चर्चा हो रही थी रविवार को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसका उद्घाटन करेंगे, लेकिन उद्घाटन को लेकर अभी तक यहां स्वास्थ्य विभाग के पास कोई आदेश नहीं आया है। इसके चलते इस बार भी उद्घाटन अभी ठंडे बस्ते में ही नजर आ रहा है। नागरिक अस्पताल में गत दिनों निरीक्षण करने आए एनएचएम के निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने भी आशंका जताते हुए 18 मई को उद्घाटन की बात कही थी। वहीं इससे पूर्व 27 दिसंबर को भी जब यह धन्यवाद रैली स्थगित हुई थी उस समय भी इस ट्रामा सेंटर के उद्घाटन की चर्चाएं जोरों पर थी। ट्राॅमा सेंटर की कई बार तैयारियों व अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण करने को लेकर भी इसके उद्घाटन की चर्चा रही। क्षेत्र के लोग भी इस ट्राॅमा सेंटर के उद्घाटन की काफी समय से बाट देख रहे जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में और भी बेहतर सुधार हो सके।
वर्जन-
नागरिक अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर के उद्घाटन को लेकर अभी हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। अभी तो इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नहीं कर रहे। परन्तु आने वाले समय में जल्द ही इसके उद्घाटन की संभावना हैं।
डॉ. अशोक कुमार। सिविल सर्जन