फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों की खरीद को 8 दिन बीते, मंडी में आवक शून्य

Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19सूनी पड़ी नारनौल की नई अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सरसों की खरीद शुरू होने के आठ दिन बीत जाने के बाद भी अब तक जिले में किसान सरसों लेकर मंडियों में नहीं पहुंचे हैं। क्योंकि क्षेत्र में इन दिनों सरसों की कटाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक मार्च को हुई ओलावृष्टि के कारण भी सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद किसानों की मांग पर ई क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोला गया था। ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अंतिम तिथि 20 मार्च तक जिले में 28038 किसानों ने 111189.24 एकड क्षेत्र में फसल खराबा की शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार गत वर्ष 1 अप्रैल से सरसों की खरीद शुरू की गई थी, जिस कारण पहले दिन से ही जिले में सरसों की आवक शुरू हो गई थी। संभावना है कि सोमवार से जिले की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो सकती है। नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी के व्यापारियों का कहना है कि नई अनाज मंडी को केवल रबी और खरीफ फसल की खरीद के समय ही शुरू किया जाता है। जबकि नई अनाज मंडी का निर्माण इसलिए किया गया था की नागरिक अस्पताल के समीप संचालित पुरानी अनाज मंडी को शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी नई अनाज मंडी शुरू नहीं हो पाई है। जिस कारण नई अनाज मंडी में दुकान खरीदने वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें