फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरातन छात्रों ने अनुभव साझा किए

Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- हकेवि में आयोजित एलुमनी मीट में पूर्व विद्यार्थी विश्वविश्वद्यालय कुलपति प्रो.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शनिवार को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें हकेंवि पुरातन छात्रों ने अनुभवों को साझा किया। साथ ही विवि की प्रगति में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणवी छठा बिखेरी। इस दौरान विद्यार्थियों को जल दिवस पर जल संरक्षण की भी शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. ओवल यादव, श्रेया, नागमणि, अभिषेक, संदीप, अजीज आदि पूर्व छात्रों ने भी अनुभव साझा किए। विश्वविद्यालय की प्रगति में सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार उपस्थित रहे। कुलपति ने कहा कि पूर्व विद्यार्थी ही विवि के ब्रांड एंबेसडर हैं। विश्वविद्यालय की प्रगति में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। संस्थान की असली प्रगति विद्यार्थी या पूर्व विद्यार्थी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन

एलुमनी मीट का मुख्य अतिथि कोई बड़ा व्यक्तित्व होना चाहिए और वो हमारा अपना पूर्व विद्यार्थी हो तो यह गौरव की बात होगी। पूर्व विद्यार्थियों को पुनः विश्वविद्यालय से जुड़ने और मिलकर काम करने का एक अवसर मिलेगा। एलुमनी मीट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र एसोसिएशन के अधिष्ठाता प्रो. हरीश कुमार ने एसोसिएशन व विश्वविद्यालय की गतिविधियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से अवश्य ही विद्यार्थियों को एक-दूसरे से जुड़ने, आपसी संवाद व मेलजोल का अवसर मिलेगा। इस मौके पर पूर्व छात्र एसोसिएशन के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार ने भी विस्तार से एसोसिएशन के कामकाज और उसके लिए विद्यार्थियों की उपयोगिता का उल्लेख किया। प्रो. आनंद शर्मा ने पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौतियां और सफलता साथ जुड़ी होती हैं। विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें