फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 46 केंद्रों पर 7832 छात्रों ने दी दसवीं कक्षा की परीक्षा

Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया। परीक्षा के पहले दिन 7832 विद्यार्थियों ने गणित का पेपर दिया। परीक्षा को लेकर कुछ छात्रों में भय भी रहा, लेकिन ज्यादातर छात्र प्रसन्न नजर आए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिलेभर में 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में 300 से लेकर 500 की संख्या में छात्रों की परीक्षा को लेकर इंतजाम किए गए थे। जिलेभर में सभी परीक्षा केंद्रों पर 7832 छात्रों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित की गई। लगभग सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी भी लगे रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चले इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस भी तैनात रही। दसवीं कक्षा की परीक्षा भी सुबह 12.30 बजे से 3.30 बजे तक चली। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्र खुशी के साथ ही परीक्षा केंद्र से बाहर आए और सभी ने अच्छा पेपर होने की बात कही।
बोर्ड सुपरिटेंडेंट रतन सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा में नकल रोकने के लिए स्पेशल उड़नदस्ते की टीम बनाई गई है। टीम ने बाछौद परीक्षा केंद्र में नकल कर रहे एक छात्र को पकड़ा गया। उसका केस भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें