कनीना। अनाज मंडी चेलावास में एक व्यापारी के 78 बैग सरसों के चोरी हो गए। शुक्रवार को महावीर ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर श्रीभगवान ने कनीना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म महावीर ट्रेडिंग कंपनी नई अनाज मंडी चेलावास में सरसों का खरीद करने का कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे जब मंडी की पीछे की तरफ ट्रैक्टर खाली करने गए तो कट्टों की लाइन गायब मिली। जब पीछे की तरफ जाकर देखा तो 78 कट्टे गायब मिले। पीछे की दीवार के पास देखा तो किसी वाहन के टायरों के निशान थे। इस दौरान मौके पर डायल 112 को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।