फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में 76260 किसानों ने फसल खराबे की दर्ज कराई शिकायत

Wed, 05 Mar 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12सीएससी केंद्र में ​शिकायत दर्ज करवाते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश में ओलावृष्टि से भारी संख्या में फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में 76260 किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की शिकायत दर्ज करवाई है। महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यहां 15434 किसानों की फसल ओलावृष्टि से खराब हुई है। वहीं, दूसरे नंबर पर 13925 किसानों ने चरखी दादरी में फसल खराबे की जानकारी दी है। रेवाड़ी तीसरे स्थान पर है। यहां 9484 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पोर्टल खुलने के बाद महेंद्रगढ़ में अब तक करीब 15435 किसानों ने 57489 एकड़ जमीन पर फसल खराब होने की बात कही है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए 20 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। एक मार्च को क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से सरसों और गेंहू की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें