फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भैंस नहलाने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग की जोहड़ में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव नांगल नुनिया में शुक्रवार को जोहड़ में डूबने से उदय सिंह मीणा (75) की मौत हो गई। उदय रोज की तरह अपनी भैंस को नहलाने के लिए गांव के जोहड़ की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह जोहड़ के गहरे पानी में जा गिरे। देखते ही देखते वह पानी में डूब गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उदय सिंह की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास किया और उदय सिंह को जोहड़ से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
डायल 112 में तैनात भीम सिंह ने बताया कि जोहड़ में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए नांगल चौधरी स्थित अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार उदय सिंह रोजमर्रा की तरह पशु को नहलाने के लिए जोहड़ पर गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें