फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए डॉ. मनोज सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजणा में आयोजित लोक कवि सम्मेलन में लोक संस्कृति के संरक्षण और मंच संचालन में योगदान के लिए डॉ. मनोज गौतम को सम्मानित किया गया। यह सम्मान योगी पुरुष आशु कवि पंडित बख्तावरमल की पुण्यतिथि पर दिया गया। पंच पीर कमेटी और आयोजन समिति ने उन्हें पटका, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। राजस्थान सहित आसपास के जिलों से पहुंचे कवियों, कलाकारों और साहित्यप्रेमियों ने डॉ. गौतम के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वह लोक गायन, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। डॉ. गौतम पंडित गणपत राम लोक संस्कृति मंच के सचिव हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें