फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरुष आईटीआई में 75 और महिला आईटीआई में 65 सीट रिक्त

विज्ञापन
फोटो नंबर-25आईटीआई में दा​खिला लेते युवा।
विज्ञापन
नारनौल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार आईटीआई में रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले 30 सितंबर तक किए जाएंगे। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया गत 7 जून से जारी है। पिछले साढ़े तीन महीनों से चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान अब तक चार मेरिट सूची जारी की गई है और गत 12 अगस्त से रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहें हैं।
विज्ञापन

पुरुष आईटीआई नारनौल में अब तक विभिन्न ट्रेंड के अंदर उपलब्ध 872 सीट में से 797 सीट पर दाखिला हो चुका है। वहीं, महिला आईटीआई में विभिन्न ट्रेड के अंदर उपलब्ध 312 सीट में से 247 सीट पर दाखिला हुआ है। पुरुष आईटीआई में 75 रिक्त सीट पर और महिला आईटीआई में 65 रिक्त सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है।

वर्जन:
आईटीआई में अब तक 797 पर दाखिला हो चुका है। रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले 30 सितंबर तक किए जाएंगे। पुरुष आईटीआई में 75 रिक्त सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है। जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश अभी तक दाखिले नहीं ले पाए थे उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इसलिए दाखिले के इच्छुक छात्र जल्द से जल्द रिक्त सीट पर दाखिला लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें