जिले में चार शिक्षक समेत 75 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4718 हो गई है। वहीं बुधवार को 52 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4185 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 526 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में फ्लू कार्नर में कोरोना संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा सीएचसी स्तर पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर जांच चल रही है। उन्होंने त्योहारी सीजन में लोगों से मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। उनका कहना हैं कि बीमारी को हल्के में न लें। सीएमओ ने बताया कि 28 अक्टूबर तक 110880 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 68649 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 81517 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1344 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। बुधवार को आए मामलों में नारनौल से अलग-अलग स्कूूलों के चार शिक्षक भी शामिल हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
कनीना-8, बापड़ोली -1,गुढा -3, सुंदरह-4, ढाणा-3,पृथ्वीपुरा-6,धनौंदा-1,आंतरी-1, मोहल्ला राव का नारनौल -1, हुडीना-2, कुलताजपुर-2, मेघोत बिंजा-6, गुवाणी-1, नांगल चौधरी-4, नांगल सिरोही-3, माजरा खुर्द-1, बास सतनाली -2, जड़वा-1, बारडा-1, खरौली-2, खातीवास-1, मेघोत हाला-4, अकबरपुर-2, ढाणी कोजिंदा-2, सुरेती पिलानिया-1, पथरवा-1, खटोटी खुर्द-1, हमीदपुर-3, सेक्टर नारनौल-1, तलोट-1, बास मोहल्ला नारनौल-1,सेका-1, नसीबपुर-1, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, ब्रह्मचारी कॉलोनी महेंद्रगढ़-1,