फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रचार्य,आईए प्रभारी समेत 75 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में 75 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। इसमें नारनौल के सीआईए प्रभारी, महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4598 हो गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 40 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4104 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और जिले में सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 487 केस अभी भी एक्टिव हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में 26 अक्तूबर तक 110092 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 68013 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 79408 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 864 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं नारनौल में सीआईए के प्रभारी कोरोना मरीज मिले हैं। सीआईए के अन्य कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें