फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 7.49 लाख मतदाता, एसआईआर में सहयोग करें राजनीतिक दल: डीसी

Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 05 राजनीतिक दलों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 14 जुलाई तक गणना फार्म जमा करा दें। जिले में कुल 749607 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 392861 पुरुष और 356745 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में वर्तमान में 772 पोलिंग स्टेशन हैं।
अटेली विधानसभा क्षेत्र में 206876 मतदाता हैं। महेंद्रगढ़ में 213998, नारनौल में 159978 और नांगल चौधरी में 168755 मतदाता हैं। जिले के सभी 772 बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरण कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक 746763 इन्यूमेशन फॉर्म बांटे गए हैं, जो कुल लक्ष्य का 99.62 फीसदी है। इनमें से 549008 फॉर्म डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा 548054 फॉर्म सत्यापित भी हो चुके हैं।
उपायुक्त ने नागरिकों से मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। राजनीतिक दलों से कहा गया कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक रहेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें