पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गुलावला में शराब का ठेका खोलकर अवैध रूप से शराब बेचते व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 73 बोतल अंग्रेजी तथा 137 बोतल बीयर की बरामद की।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गुलावला के क्षेत्र में बने शराब के ठेके को खोलकर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी योगपाल उर्फ सिकंदर निवासी मोहल्ला किरास खाना नारनौल से 73 बोतल अंग्रेजी तथा 137 बोतल बीयर की बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां पर न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।