फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना महाविद्यालय के सभी संकायों में 300 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना महाविद्यालय के सभी संकायों में 300 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़ (कनीना)। राजकीय महाविद्यालय कनीना में स्नातक स्तरीय कक्षाओं में दाखिले के लिए कट लिस्ट चस्पा होने के बाद फीस अदा करने का कार्य जारी है। जिन विद्यार्थियों का लिस्ट में चयन हुआ है उनके द्वारा बैंक के माध्यम से फीस अदा करने का कार्य किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार पहली कट ऑफ लिस्ट लगी थी। जिसमें सभी कैटेगिरी के विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया।
कनीना कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीए की 560, बीकॉम की 240, बीएससी नॉन मेडिकल 320 और बीकॉम मेडिकल की 80 सीटें हैं। बीए प्रथम वर्ष के लिए 1182 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से अधिकांश की जांच हो चुकी है। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 169 आवेदन प्राप्त हुए थे। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष के लिए 496 और बीएससी मेडिकल के लिए 136 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनकी जांच का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इनकी जांच करने के बाद कट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसे 9 जुलाई को चस्पा किया जाएगा। अब तक सभी संकायों में करीब 300 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी में बीए प्रथम वर्ष की 160 सीटों के मुकाबले ऑनलाइन 165 आवेदन आए थे। इन सभी आवेदनों पर दाखिला दे दिया जाएगा। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि पांच जुलाई से दोबारा छात्राओं के कागजात की जांच होगी। उसके बाद 9 जुलाई को कट ऑफ लिस्ट चस्पा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें