फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में ठेका प्रथा का विरोध, तालमेल कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में ठेका प्रथा का किया विरोध, आठ को आंदोलन करने का एलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी का बस स्टैंड के बाहर धरना 199 दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बाबूलाल यादव, सुजान मालड़ा, गुलजारी, चंद्रजीत यादव, अनिल कुमार, मुकेश यादव, धर्मपाल मौखुता धरना स्थल पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। बाबूलाल यादव, गुलजारी लाल ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य भर के 3640 प्राइमरी स्कूलों में लिपिक और चपरासी के पदों पर मल्टीपर्पज वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) नियुक्त करने के फैसले का विरोध करने के लिए तालमेल कमेटी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में ठेका प्रथा पर प्रतिबंध लगाने और हर साल 2 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने के वादे से पीछे हटते हुए प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षित बेरोजगारों को डीसी रेट पर वर्कर्स के रूप में नियुक्त करने का 17 प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिया है। इस फैसले से जहां रोजगार के अवसर समाप्त होंगे वहीं वर्कर्स का शोषण होना भी तय है। तालमेल कमेटी राज्य नेता सुजान मालड़ा ने बताया कि 8 जुलाई को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेन कर आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


किस कंपनी को कितने वर्कर्स लगाने का ठेका
अंबाला 242 वर्कर्स (सुशील एंड कंपनी गुरुग्राम), भिवानी 192 (मिलेनियम आउट सोर्सिंग एंड मैन पावर कंसलटेंटस पंचकूला), फरीदाबाद 110 (एसएलवी सिक्योरिटी चंडीगढ़) फतेहाबाद 227 (इसप कंसलटेंटसी सर्विसेस इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश), गुरुग्राम 184 (बिमलराज आउट सार्सिंग लिमिटेड गुरुग्राम), हिसार 112 (शिवा इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी एजेंसी सूरत, गुजरात), झज्जर 64 (नरवाल सुपर सिक्योरिटी पानीपत), जींद 76 (शिवा इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी सूरत गुजरात ) कैथल 137 (एलवाईएन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटिड पंचकूला), करनाल 280 (प्लाटून सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटिड गुरुग्राम), कुरुक्षेत्र 209 (शक्ति प्रोटेक्शन फोर्स सूरत गुजरात), महेंद्रगढ़ 256 (ग्रोस एजुकेयर दिल्ली), नूह 172 (एसएलवी सिक्योरीटी चंडीगढ़), पलवल 153 (ओरियन सिक्योरिटी सोल्यूशन, दिल्ली), पंचकूला 159 (एमके सिक्योरिटी सूरत गुजरात), पानीपत 87 (नरवाल सुपर सिक्योरिटी पानीपत), रेवाड़ी 216 (नवज्योति गलोबल सोल्यूशनस गुरुग्राम), रोहतक 19 (मिलेनियम आउट सोर्सिंग एंड मैनपावर कंसलटेंटस पंचकूला), सिरसा 231 (शक्ति सिक्योरिटी सर्विस, सूरत गुजरात), सोनीपत 192 (एसएएमएस फसलेटिज मैनेजमेंट गुरुग्राम), यमुनानगर 322 (जतिन एंड कंपनी गुरूग्राम)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें