फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया महिला एवं बाल विकास कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो नंबर पांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच व एआईयूटीयूसी ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर स्थानीय महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के सम्मुख अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू किया। धरने में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी व संचालन एआईयूटीयूसी के जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद ने किया।
विज्ञापन

कृष्णा देवी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये लागू करने, पेंशन पांच हजार रुपये लागू करने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, हेल्पर का वेतन आंगनबाड़ी वर्कर के आधे के बराबर करने, गर्मी व सर्दी की छुट्टियों में वर्कर व हेल्पर की भी छुट्टियां लागू करने, आईसीडीएस स्कीम का बजट बढ़ाने जैसी मांगें शामिल हैं। कृष्णा देवी ने बताया कि 21 फरवरी से पूरे जिले की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। जो सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। धरने को एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान कामरेड शेर सिंह, मास्टर सूबे सिंह, कनीना खंड प्रधान संतोष ढिल्लो, संगठन सचिव समझ कौर, अटेली खंड प्रधान कृष्ण, नांगल चौधरी खंड प्रधान बिमला देवी, महेंद्रगढ़ खंड प्रधान सविता देवी, अटेली सचिव सुमित्रा, नारनौल खंड प्रधान मुनेश, सचिव निर्मला, पूर्व प्रधान सविता सहित जिले भी की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें