फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में निशा यादव ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में निशा ने मारी बाजी
विज्ञापन

फोटो नंबर सात से दस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की 30 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को सुभाष स्टेडियम में किया गया। मुख्यातिथि कार्यवाहक प्राचार्य आरके यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेलकूद से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसलिए छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त डीपी धर्मसिंह के निदेशन में प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई। मंच का संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डा. राजपाल यादव ने किया।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि आठ सौ मीटर दौड़ में निशा प्रथम, शुभांता द्वितीय व मंजू तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार चार सौ मीटर दौड़ में निशा प्रथम, मंजू द्वितीय एवं शुभांता तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में शुभांता प्रथम, मंजू द्वितीय एवं ज्योति व निशा तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में नेहा प्रथम, ज्योति द्वितीय व मंजू तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट में नेहा प्रथम, मंजू द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रही। ज्वेलियन थ्रो में ममता प्रथम, नैंसी द्वितीय व मंजू तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर चौधरी रामनारायण, रवींद्र राव, जेपी यादव, डा. एलएस यादव, डा. यशपाल, डा. नरेश कुमार, प्रोफेसर अंजू व प्रोफेसर आलिया खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें