डिप्टी स्पीकर ने गांव कटकई में व्यायामशाला का किया शिलान्यास
फोटो नंबर छह
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा की विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने वीरवार को अटेली विधानसभा के गांव कटकई में 27.5 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली व्यायामशाला का शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि व्यायामशाला के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा तथा अन्य युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। उन्होंनेे कहा कि इस क्षेत्र में 12 व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। यादव ने गांव की फिरनी के लिए 13 लाख रुपये दिए तथा आवश्यकतानुसार भविष्य में भी सहायता करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर एसडीएम कनीना संदीप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता रविन्द्र गोठवाल सिंह, वरिष्ठ नेेता मुन्नी लाल, ब्लाक समिति के चेयरमैन राजेन्द्र भालखी की सरपंच सोनू कुमारी व कटकई की सरपंच कृष्णा के अतिरिक्त अन्य विभागीय अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।