फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने शुरू किया जिले में कृमि नाशक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने शुरू किया कृमि नाशक अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कृमि नाशक दिवस पर वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. डीएन बागड़ी ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली, आयरन का सीरप और विटामिन ए की खुराक देकर जिले में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिले में 24 सितंबर तक सूक्ष्म पोषक तत्व अनुपूरक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उप सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि इससे लगभग 2 लाख 80 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छह माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन पोषक तत्व, विटामिन ए और कृमिनाशक दवा पिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हर घर के नमक के नमूने में आयोडीन की मात्रा की जांच भी की जाएगी। इसका लाभ प्रत्येक बुधवार को टीकाकरण स्थल पर नि:शुल्क मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डा. संजय बिश्नोई ने बताया कि कृमि नाशक दिवस में 6 से 19 साल के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है। बच्चे आज गोली के सेवन से छूट जाएंगे, उनको छह सितंबर को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डा. रामनिवास डहिनवाल ने बताया इस कार्यक्रम में बच्चों को आयरन देने से शारीरिक और मानसिक वृद्धि होगी। इस मौके पर डॉ. धर्मेश सैनी, उप सिविल सर्जन डॉ. नवीन कुमार, अरबन नोडल अधिकारी डॉ. विकास यादव, कंवरपाल, योगेश कुमार, सुनीता, चंपा यादव, कैलाश एएनएम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें