इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक दो को
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महेंद्रगढ़ के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में दो सितंबर को इनेलो कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक होगी। पार्टी जिला प्रवक्ता बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की 104वीं जयंती प्रदेश स्तर पर भिवानी में सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में कार्यकर्ताओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला दो सितंबर को कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सत्यवीर यादव नौताना करेंगे।