फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे से पहले माफिया को मिली सूचना, संसाधनों लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छापे से पहले सूचना लीक, खनन माफिया संसाधनों समेत फरार
विज्ञापन

नांगल चौधरी। कृष्णावती नदी में अवैध बजरी खनन व वाशिंग की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रविवार देर रात छापामारी की। लेकिन इसकी सूचना लीक होने के कारण खनन माफिया संसाधनों समेत कार्रवाई से पहले भाग निकले। इस दौरान पुलिस को एक डंपर वाशिंग बजरी से भरा हुआ, एक खाली डंपर व दो ट्रैक्टर मिले। पुलिस ने इन्हें इंपाउंड कर बाड़े में बंद कर दिया। करीब 20 मिनट तक नदी में गश्त करने के बाद पुलिस नांगल चौधरी की ओर रवाना हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने सीएम फ्लाइंग द्वारा कृष्णावती नदी में संचालित तीन वाशिंग प्लांटों को तोड़ा गया था। उस दौरान संचालकों समेत 9 कारिंदों पर केस दर्ज कराया गया था। लेकिन कोर्ट से जमानत मिलते ही उन्होंने दोबारा बजरी वाशिंग करनी आरंभ कर दी। पिछले सप्ताह प्रत्येक प्लांट पर हजारों डंपर बजरी स्टॉक कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अरावली जोन में बजरी खनन भी नहीं कर सकते। बावजूद माफिया धड़ल्ले से बजरी खनन व वाशिंग करने में जुटा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सीएम को भेजी शिकायत
अवैध खनन व बजरी वाशिंग से कृष्णावती नदी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। डार्कजोन में अंधाधुंध जल दोहन होने के कारण अधिकांश बोरवेल नकारा साबित हो चुके हैं। रबी सीजन में 50 प्रतिशत से अधिक रकबा खाली रहता है। हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद विभागीय अधिकारी माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। परेशान ग्रामीणों ने सीएम को शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नियमित होती रहेगी छापेमारी
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बजरी खनन व वाशिंग प्लांटों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बीती रात नदी में दबिश देकर वाशिंग बजरी से लोड एक डंपर व दो ट्रैक्टर पकड़े हैं। इस कार्रवाई में कोई भी प्लांट संचालक पकड़ा नहीं गया है। इस तरह की छापेमार कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें