फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्टाचार का ढिंढोरा पीट रही भाजपा का चेहरा बेनकाब: दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिष्टाचार का ढिंढोरा पीट रही भाजपा का चेहरा बेनकाब: दुष्यंत
विज्ञापन

नांगल चौधरी। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शिष्टाचार का ढिंढोरा पीट रही भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष का बेटे ने आईएएस अधिकारी की बेटी को किडनैप के प्रयास किए हैं। बावजूद पार्टी व सरकार मामले को पर्सनल साबित कर दबाने में जुटी है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह तीन दिनों तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोहतक में सरकार व पार्टी की समीक्षा की थी। जिसमें प्रदेश की शांति व्यवस्था व शिष्टाचार को श्रेष्ठ साबित किया गया, लेकिन एक दिन बाद ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे से लड़की के अपहरण का प्रयास किए हैं। चंडीगढ़ पुलिस की तत्परता से लड़की की सुरक्षा संभव हुई। बावजूद सीएम ने लड़के का पर्सनल मामला कहकर अध्यक्ष को क्लीन चिट थमा दी। सांसद से कहा कि एक तरफ पार्टी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रखा है। दूसरी ओर नेताओं के पुत्र सरेआम बेटियों की इज्जत लूटने पर उतारू हैं। जिसके विरोध में इनेलो की महिला सेल आठ अगस्त को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम नांगल चौधरी के प्रवक्ता भीमसिंह शेहरावत के घर पहुंचे सांसद ने कहा कि पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान सरकार ने करीब 6500 युवाओं को स्थाई रोजगार दिया है। पुलिस, जेई, टीचर व अन्य विभागों में डीसी रेट पर कर्मी नियुक्त कर लिए गए। संबंधित कर्मचारियों को ड्यूटी से अधिक नौकरी से हटाने की चिंता रहती है। इस मौके पर मंजू चौधरी, जिला प्रधान सतबीर नौताना, अमरसिंह, रोहताश रावत, हजारीलाल लंबोरा, बिरेंद्र सरपंच, जिलेसिंह, जिला उपाध्यक्ष कर्णसिंह कर्नल, छोटेलाल गहली, राकेश अकबरपुर व कवरसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें