फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप के विजेता जयवीर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप के विजेता जयवीर सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 57वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन हजार मीटर की बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल विजेता जयवीर पुत्र झब्बूराम का कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सीपीएस राव दान सिंह थे। इस मौके पर उन्होंने विजेता को 31 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 57वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें कस्बे के जयवीर ने 3000 मीटर की दौड़ में भाग लिया था। जयवीर ने 8 मिनट 53.07 सेकेंड में दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। सतनाली पहुंचने पर जयवीर का क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं और अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। ढोल, नगाड़े बजाकर पैतृक गांव बास सतनाली तक खुली जीप में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दान सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उनको तलाश कर उचित मंच प्रदान करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें