फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नामदेव समाज समिति की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री नामदेव समाज समिति की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मोहल्ला पुरानी सराय स्थित श्री नामदेव धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 45 सदस्यीय की कार्यकारिणी गठित की गई। ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल वर्मा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान सुभाष कश्यप ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्यातिथि संस्था और ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष ठेकेदार थे।
संरक्षक सुभाष ठेकेदार ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी समाज में भाईचारा बढ़ाने, समाज में एकता लाने तथा ट्रस्ट व समाज की उपलब्धियों को समाज के लोगों के बीच रखने का कार्य करेंगी। हमारा उद्देश्य समाज में भाईचारा कायम रखना हैं। इसलिए सभी समाज के लोगों को चाहिए कि आपसी भाईचारा व एकजुटता कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट चेयरमैन बाबूलाल वर्मा ने कहा कि हमें सामाजिक हित के लिए कार्य करने चाहिए तथा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अनेक कुरीतियां है, जिन्हें दूर करने का भरसक प्रयास करने चाहिए। नवनियुक्त प्रधान सुभाष कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों ने जो हमें मान सम्मान दिया है। उसका आदर किया जाएगा तथा समाज हित के लिए फैसले लिए जाएंगे। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों व लोगों ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर संतोष यादव का ट्रस्ट के लिए दिए गए 11 लाख रुपये की राशि के योगदान के लिए आभार जताया। इस मौके पर पूर्व डिप्टी डायरेक्टर पुष्कर मल वर्मा, पूर्व शिक्षाविद् सत्यनारायण वर्मा, पूर्व प्रधान शिम्भूदयाल कोकचा, जयदयाल वर्मा, प्रवीण कश्यप, दयानंद वर्मा, राधेश्याम महेन्द्रगढ़, हुकम सिंह सतनाली, महावीर नंबरदार गुढ़ा, सुभाष कश्यप, त्रिभुवन वर्मा, मुकेश डीपी, सतीश वर्मा, हेमंत एडवोकेट, महेन्द्र वर्मा सचिव, नवरत्न वर्मा, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें