फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भोले का मेला तीन को, चाइनीज सामान को किया जाएगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव भोले का मेला तीन को, चाइनीज सामान होगा जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिहमा। भारत चीन के बीच रोज बढ़ रहे तनाव से आम जन चिंतित है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवी वर्ग ने चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कनीना उपमडंल के गांव मोड़ी में आगामी तीन अगस्त को भरने वाले शिव भोले के मेले में चाइनीच सामान बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार चाइनीच सामान बेचता पाया गया तो उसको जब्त कर लिया जाएगा। मेला कमेटी के सदस्य प्रविंद्र ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति सावन मास की एकादशी को शिव भोले का मेला भरवाया जाता है। मेले पर खेलों का आयोजन करवाया जाता है। इसमें ओपन कबड्डी, डू एंड डाई कबड्डी, लाग जंप, हाई जंप, रस्सा कस्सी और 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों की दौड़ करवाई जाएगी। कबड्डी में प्रथम आने वाली टीम को क्रमश: 15000 और 4100 रुपये दिए जाएंगे। द्वितीय टीम को 11000 और 3100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। खेलों में आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। मेले में रात को भंडारा भी होगा। जागरण में महिला कलाकार राधा चौधरी पिंकी शर्मा, निशा जांगड़ा, पायल चौधरी के अलावा मां अरुण घोष, तरुण बोस, दीपक राजा कृष्ण बामला आदि कलाकार अपनी मधुर आवाज से प्रभु का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें