पौध रोपण कर मनाया माता-पिता का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बुधवार को एक परिवार ने अपने बुजुर्गों की याद में पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। इस मौके पर कॉलोनी स्थित वाटर सप्लाई परिसर में राजेंद्र प्रसाद सैनी और प्रेमलता ने अपने पिता स्व. हरपाल सैनी, माता स्व. भगवानी देवी की याद में पौधे लगाए। इस अवसर पर कॉलोनी के प्रधान धर्मपाल यादव, प्रेम प्रकाश, प्रीतम, ममता, इंदु, पवन, शिवचरण शर्मा, विनोद यादव आदि उपस्थित थे। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे अपने बुजुर्गों के सम्मान में हर वर्ष पौध रोपण करते हैं।