फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बच्ची से किया युवक ने दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर की एक कालोनी में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रामनगर के कुलदीप नामक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने बताया कि उनके आठ बच्चे हैं। आठ साल की एक बेटी है। कुछ दिन पहले उनके घर पर कोई नहीं था तभी कुलदीप वहां आया। उसने बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को किसी को यह बात नहीं बताने को भी कहा। इसके बाद किसी को कुछ नहीं पता चल पाया। शनिवार शाम को मां जब बच्ची को नहला रही थी तो उसने हालत देखकर बच्ची से बात की। इस पर बच्ची ने सब कुछ बता दिया। परिजन बच्ची को लेकर महाबीर चौकी पहुंचे जहां पर पुलिस ने महिला थाने जाने की सलाह दी। महिला पुलिस थाने पहुंचे तो वहां से शहर थाना में जाने के लिए कह दिया गया। बाद में रविवार दोपहर को शहर थाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें