फोटो 02 शिविर में महिला के खून की जांच करते चिकित्सक। स्रोत: परिषद
- फोटो : टीईटी परीक्षा देकर एमजी कॉलेज से निकलते परीक्षार्थी। संवाद
नारनौल। भारत विकास परिषद और एक निजी लैब ने शनिवार को एसएस जैन धर्मशाला में निशुल्क बॉडी हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें 70 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।
राष्ट्रीय सह संयोजक सेवा प्रकल्प महिपाल यादव ने कहा कि भाविप स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। उन्होंने परिषद सदस्यों को जनहित के स्थायी प्रकल्पों की जानकारी दी। महिपाल यादव ने नियमित लाभ देने वाले कार्य करने पर जोर दिया। कैंप में 14 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें शामिल थीं। इनमें सीबीसी, ईएसआर, रैंडम ब्लड शुगर, लीवर प्रोफाइल और थायराइड प्रमुख थीं। किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन, आयरन प्रोफाइल, विटामिन डी, बी12 व एचबीए जांचें भी की गईं।