फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन आईटीआई में 7 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Thu, 24 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में दा​खिला लेते विद्यार्थी--संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया जारी है। वीरवार महेंद्रगढ़ व सतनाली संस्थान में 7 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। महेंद्रगढ़ आईटीआई में 3, महिला आईटीआई में दो तथा सतनाली आईटीआई में व विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। तीनों आईटीआई में 1064 में से 226 सीट रिक्त हैं। वहीं 838 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक दाखिला ले सकता है। महेंद्रगढ़ आईटीआई में 668 सीट है, जिसमें 172 सीट रिक्त हैं, जबकि 496 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। महिला आईटीआई महेंद्रगढ़ में 180 में से 16 सीट रिक्त हैं। सतनाली आईटीआई में 216 में से 38 सीट रिक्त हैं। वीरवार को तीनों आईटीआई में 7 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से चौथी बार पोर्टल ओपन किया गया है। जिन विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार कोई समस्या आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें