फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ ने भिवानी को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

Thu, 24 Oct 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- पालड़ी पनिहारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता महेंद्रगढ़ की टीम कोच व स्ट
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव पालड़ी पनिहारा के बाबा रूपादास क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला भिवानी और गुरुग्राम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भिवानी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 118 रन बनाए। इस मैच में गोरीका ने शानदार 50 रन बनाए। लक्ष्य के पीछे करने में उतरी गुरुग्राम की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच गुरुग्राम की कप्तान तनु रही। तन्नू ने नॉट आउट होकर 54 रन बनाएं। पारुल ने नॉट आउट 50 रन बनाए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला भिवानी और महेंद्रगढ़ के मध्य खेला गया। भिवानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। महेंद्रगढ़ की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच पारूल को दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कर्नल हरीश यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। वाईएफसी क्लब के सदस्य व पार्षद करण सिंह यादव बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देशीय युवाओं को नशे से दूर रहकर ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग रहेगा।
इस मौके पर ग्राम सरपंच प्रधान विजयपाल फौजी, उप प्रधान जगविंद्र खजांची ओमप्रकाश, अतर सिंह, कोच अजीत डागर, नरेंद्र कौशिक, भूपेंद्र कोच भिवानी, कोच रवि पाली सहित लड़कियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें