फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 7 कोरोना वायरस मरीज मिले, 12 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने पर सिटी थाना हुआ बंद। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों की लापरवाही के कारण स्थानीय स्तर पर संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में सात नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 469 हो गई है। सोमवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 278 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 190 केस अभी भी एक्टिव हैं। नारनौल शहर के मोहल्ला पीरआगा की महिला अपने भाई से मिलने अलवर के पास तिगरा गांव गई थी। आने पर समस्या आने पर जांच कराई थी। अब पॉजिटिव आई है। वहीं नई मंडी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक है और काठमंडी में पहले मिले मरीज के संपर्क में आया था। डॉ. अनिल कुमार और डॉ. नरेंद्र कुमार की टीम ने दोनों के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग करा दी है। संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आठ मोबाइल टीमों ने 441 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 13 जुलाई तक 76747 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 45014 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 9807 सैंपल भेजे गए हैं। 654 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
तीन केस नांगल चौधरी क्षेत्र से मिले
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी मेडिकल टीम द्वारा 11 जून को क्षेत्र में मिले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आई। जिसमें से एक संक्रमित गांव मौरूड़ कंटेनमेंट जोन में व ढ़ाणी सैनियान में भी 2 केस मिले हैं जो कि पहले मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। अब इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही हैं। वहीं पॉजिटिव मरीज के एरिया को सैनिटाइजर कर कंटेनमेंट जोन बनाया गया हैं। गांव मोरूड व ढ़ाणी सैनियान में 22 सैंपल लिए गए हैं। नांगल चौधरी में 31 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। गांव भुगांरका में भी संक्रमित मिले व्यक्ति के संपर्क में रहे 18 लोगों के सैंपल लिए गए है। टीम में डॉ. अभिषेक सिंघानिया, डॉ. अविनाश पुनिया, डॉ. मनीष यादव, डॉ. जिलेसिंह, सहायक धर्मवीर यादव, योगेश शर्मा सहित सफाई कर्मी भी शामिल रहे। एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित की सूची :
ढाणी सैनिया की - 2
मोरुड -1
सिहोर-1
मोहल्ला पीरआगा नारनौल- 1
नई मंडी नारनौल -1
महेंद्रगढ़ शहर -1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें