फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन में डेंगू के 7 केस मिले, 6 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में डेंगू दिन-प्रतिदिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। शुक्रवार को डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। वहीं एक 6 वर्षीय बच्चे ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के परिजनों से रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। ऐसे में शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू से मौत होने की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों का कहना है कि बच्चे को डेंगू था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। बुधवार को भी डेंगू के चार मरीज मिले थे। वहीं, अब तक मलेरिया के भी 5 मरीज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि गर्मी और बरसात के मौसम में अप्रैल से सितंबर मध्य तक केवल 7 डेंगू के मरीज मिले थे। वहीं, पिछले एक महीने में 15 केस मिल चुके हैं। जिस क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
नागरिक अस्पताल में डेंगू से ग्रसित मरीज के उपचार के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है, लेकिन प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज निजी अस्पताल का रुख करते हैं, जिस कारण लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
बच्चे की जांच रिपोर्ट मंगवाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की किन कारणों से मौत हुई है, यह स्पष्ट हो सकेगा।
-डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, सिविल सर्जन नारनौल।

बीते वर्षों में ये रहे मलेरिया व डेंगू के डाटा
वर्ष मलेरिया मरीज डेंगू मरीज

2017 25 03

2018 22 04

2019 01 10

2020 00 07

2021 05 161

2022 03 72

2023 03 44

2024 05 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें