फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 67 अध्यापक और 35 मेंटर को किया सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03अति​थियों के साथ जिले के सम्मानित हुए अध्यापक। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। संपर्क स्मार्ट पाठशाला और संपर्क टीवी के बेहतरीन उपयोग करने वाले 24 विद्यालयों के 67 अध्यापकों और जिले के 35 मेंटर को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत संपर्क फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित हुआ।
विज्ञापन


संपर्क फाउंडेशन ने टीचर ट्रॉफी अवॉर्ड्स सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षकों, विद्यालयों और मार्गदर्शकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए किया। कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक डॉ. विश्वेश्वर कौशिक एवं जिला महेंद्रगढ़ में निपुण के नोडल अधिकारी एवं जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सुनीता यादव खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी, दिलबाग सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कनीना, डॉ ईश्वर चंद, नरेश गुप्ता वरिष्ठ प्रवक्ता डायट महेंद्रगढ़ एवं संपर्क फाउंडेशन से जिला समन्वयक मनीष कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें