फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मालड़ा आईटीआई में रोजगार मेले में 65 युवाओं का चयन

Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान  मालड़ा बास  में आयोजित रोजगार मेले में युवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालड़ा बास में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 150 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 65 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि वीरवार को संस्थान में रेवाड़ी, बावल, भिवाड़ी की प्रसिद्ध छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार के बाद चयन किया। आईटीआई से पास आउट 150 युवाओं ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 65 युवाओं का चयन किया गया।
कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस प्रकार के मेले समय-समय पर लगते रहेंगे। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का हमारा प्रयास होता रहेगा। इस मौके पर उप अधीक्षक रमेश चंद, शिक्षुता अधिकारी शिशपाल, उमेश कुमार, सुरेश कुमार, दिनेश यादव, सुशीला यादव, प्रेमप्रकाश, देवेंद्र कुमार शर्मा, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें