फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रविवार को मिले 64 नए कोरोना वायरस संक्रमित

विज्ञापन
कटेंनमेंट में घर के सदस्य को हिदायत देते स्वास्थ विभाग के कर्मचारी । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 64 नए कोरोना संक्रमितों के केस आए हैं। जिसमें अकेले ताजपुर गांव में 17 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2513 हो गई है। रविवार को 45 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अभी तक जिले में कुल 1959 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 551 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 97451 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 58556 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 43074 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 817 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। गांव रघुनाथपुरा में संक्रमित व्यक्ति गाड़ियों का मिस्त्री है, जिसको तीन दिन से बुखार था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निजामपुर रोड पर मिले व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति की मौत के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। रविवार को मिले संक्रमित पूर्व में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
यहां मिले संक्रमित
सरेली-1, थनवास -1, शिवाजी नगर नारनौल -1, ताजपुर -17, नौताना -1, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल - 1, निजामपुर रोड नारनौल -2, सेका- 1, मोहल्ला बड़ का कुआं -1, मोहल्ला कुमाराहान महेंद्रगढ़ - 1, नांगल सिरोही -3, पुरानी मंडी नारनौल-1, मोहल्ला आदर्श नगर- 1, काठ मंडी नारनौल -1, अटेली -1, कारिया -3, नई सराय नारनौल -1, गणेश कॉलोनी नारनौल- 1, गांव सेका ढाणी बंदा -1, शेखपुरा-1, शहबाजपुर-1, नीरपुर-1, नांगल चौधरी-1, सिरोही बहाली-1, कांवी-1, भुंगारका - 1, नांगल कालिया- 1, नंगली- 1, गुर्जरों का कुआं महेंद्रगढ़ - 1, गहली - 2, खरखड़ी- 1, रेलवे रोड गली नंबर 3 नारनौल-1, मोहल्ला शास्त्री नगर नारनौल- 1, रघुनाथपुरा -1, बड़कोदा-1, पटीकरा-1, रेलवे रोड सतनाली-2, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1, मोहल्ला संघीवाड़ा नारनौल-2, नुनी कला-1 केस मिले हैं।
विज्ञापन

गांव ताजपुर में कोरोना के 17 संक्रमित केस मिले
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत बाछौदा पीएचसी के गांव ताजपुर में रविवार को कोरोना के एक ही गांव ताजपुर में 17 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। अटेली क्षेत्र में अटेली कस्बे के झंडा चौक में 40 से अधिक केस और गांव बजाड़ में 60 से अधिक केस मिलने के बाद हॉट स्पॉट के ठीक होने के बाद अब ताजपुर गांव हॉट स्पॉट बन बन गया है। अब गांव में 31 सक्रिय केस हो गए हैं। गांव में जिन गलियों में केस मिले उसको कंटेनमेंट जोन बना कर आवाजाही बंद करवा दी। कोरोना केस में आंगनबाड़ी हेल्पर व एक दुकानदार भी शामिल है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र ने बताया कि गांव में अधिक केस मिलने के बाद गांव में 334 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन वाले मरीजों को घर-घर जाकर दवा प्रदान की जा रही है। एक ही परिवार में 4 पॉजिटिव, वहीं दूसरे परिवार में तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव रामपुरा व अटेली में एक-एक केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें