फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालड़ा में पकड़ी 64 पेटी शराब

विज्ञापन
कनीना पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब से भरी पिकअप। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
लॉकडाउन में अवैध तौर पर शराब का कारोबार हो रहा है। कनीना पुलिस ने बुधवार का गांव मालड़ा के पास पिकअप में 64 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पांच दिन में 111 पेटी शराब बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने कोरोना के चलते अलग अलग एरिया में नाके लगाए हैं। बुधवार रात पुलिस ने मालडाबास सड़क मार्ग एक वाहन को रुकवाया, जिसमें शराब भरी थी। वाहन चालक गांव मालडाबास निवासी रिसाल को वाहन सहित कब्जे में लिया। उसके वाहन से अंग्रेजी शराब की 55 पेटी, 6 बोतल पव्वा कुल 666 बोतल शराब बरामद हुई। देसी शराब 6 पेटी, 27 पव्वा, 3 पेटी बीयर मिली है। पुलिस के आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि कुल 64 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
इससे पहले 26 मार्च को आधी रात पुलिस ने कनीना-अटेली सड़क मार्ग पर नांगल मोड़ के पास इसराना की ओर से आ रही पिकअप को रुकवाया। पुलिस कर्मियों ने रुकवाया तो उसमें शराब भरी हुई थी। पिकअप चालक गांव ककराला निवासी बच्चन सिंह को वाहन सहित कब्जे में लिया। जिसमें 570 बोतल, 47 पेटी शराब मिली। जिसमें 1300 पव्वा सहित देसी व अंग्रेजी बीयर शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें